ऋषिकेश में कांग्रेस को झटका लगा
1 min read
ऋषिकेश। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जितेंद्र पाल पाठी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एकांत गोयल पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी, अजय दास छात्र संघ प्रभारी वन्देमातरम् ,ग्रुप छात्र संघ महासचिव माधवेन्द्र मिश्रा, छात्र संघ सहसचिव राहुल गौतम, छात्र महासंघ उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, विक्रम यूनियन उपाध्यक्ष इंद्रजीत पाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल, अरुण पांडेय, आदित्य पाल, अनुज कुमार, रवि वर्मा संध्या गोयल, दिव्या पाल पाठी अपने साथ लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। और पूर्व सभासद सोनू पांडेय ने भी अपने साथ 50 से अधिक लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।
चन्द्रेश्वर नगर से भी लगभग 100 से अधिक लोगों ने रजनी अग्रवाल के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |