लैंगिक न्याय, ट्रॉसजेंडर लोगों के अधिकार लैंगिक समानता महिलाओं व लड़कियों का सभी स्तरों पर सशक्तिकरण एवम प्रतिनिधित्व पर जागरूकता शिविर का आयोजन
1 min read
ऋषिकेश। आज दिनांक 22/12/2023 को गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव माननीय नंदिता काला जी की अध्यक्षता में विषयगत शिविर आयोजित हुआ। तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव माननीय नंदिता काला जी ने प्रतिभागियों से विषयगत विचार सांझा करते हुए अवगत कराया कि ट्रॉसजेंडर लोगों वे सभी अधिकार प्राप्त हैं जो सामान्य नागरिकों को प्राप्त हैं माननीय न्यायालय के आदेश पर इन्हें समानता का अधिकार प्राप्त है और सरकारी सेवाओं में इनको समानता की भागीदारी मिलती है सरकारी अभिलेखों में लिंग के कालम में एक अन्य नाम से कालम जोड़ा गया है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से इन्हें निशुल्क सहायता मिलती है अर्थात इन्हें लैंगिक समानता प्राप्त है हमें भी इनको सम्मान की नजर से देखना होगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण एवम प्रतिनिधित्व से संबंधित कई अधिनियम बनाए गए हैं अभी हाल ही में संसद ने महिलाओं के संसद और विधान सभाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था से सम्बंधित कानून पारित किया है जो महिलाओं के लिए मील का पत्थर सावित होगा स्थानीय निकायों में पहले से ही प्रतिनिधित्व आरक्षित है।
राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्राओं को गौरा कन्या योजना सभी वर्ग की विधवा महिलाओं और अनुसूचित जाति जन जाति की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान और छात्रवृति इत्यादि के लिए नियम कानून बनाये हैं।
सभी वर्ग की महिला जाति अर्थात वे कितने बड़े पद पर हों या धनवान हों, को नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त करने हेतु क्रियाविधि से अवगत कराया गया।
छात्राओं ने अपने अधिकार प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु महोदय से उनका निराकरण करने का निवेदन किया
समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई है.
उपस्थित PLV’s ——
विभा नाम देव,अरविंद भंडारी,ममता रमोला,कंचन बंसल ओर अमिता चौहान।
पूजा बेलवाल, नेहा बेलवाल , प्रीति गर्ग भट्ट
और पुलिस प्रशासन की ओर से अमित जी उपस्थित रहे
उपस्थिति प्रतिभागियों की संख्या 500 रही।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |