पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
1 min read
ऋषिकेश। पटवारी भर्ती पेपर लीक होने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये राज्य में पटवारी पेपर लीक होने से काफी नाराज है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर साधा निशाना और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा है कि प्रदेश में भर्तियों में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं, और कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। भाजपा राज में हो रही सभी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने का मामला सामने आ रहा है। परीक्षाओं में युवाओं के साथ हो रहा है धोखा जिसको लेकर युवाओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इस मामले की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने और दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारी प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, अरविंद जैन, जयपाल सिंह, रेनू नेगी, हरि सिंह नेगी, मालती तिवारी, प्रवीण जाटव, राजेंद्र कोठारी आदि शामिल रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |