वीरभद्र महादेव परिसर ऋषिकेश में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
1 min read
ऋषिकेश। वीरभद्र मंदिर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नगर निगम ऋषिकेश के नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लाल बहादुर शास्त्री प्रशानिक अकादमी से प्रशानिक सेवा के अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायमूर्ति हर्ष यादव उपस्थित रहे। शिविर में दूरदराज से आए नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी जिज्ञासा उपस्थित अधिकारियों के सक्षम रखी। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया। नागरिकों ने न्यायिक व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य क्षमता, स्वास्थ्य , सफाई आपूर्ति, गंगा सफाई अभियान ,न्यायिक भूमिका जैसे प्रश्नों को उठाया गया जिनका उपस्थित अधिकारियों ने समाधान करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विभिन्न अधिनियम का बारीकी से विश्लेषण भी किया। भावी न्यायिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया तथा देश के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर अधिकारियों ने प्रकाश डाला। मौके पर शिविर में प्रशासन के अधिकारी नगर निगम के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और पैरा लीगल वालंटियर विभा नामदेव, मनोरमा रावत, कुसुम, रजनी, कंचन बंसल, अमिता चौहान, ममता रमोला, मधुश्री, मीनाक्षी कपरूवान, नीरज यादव, अरविंद भंडारी आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |