नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने से मची अफरा तफरी
1 min read
चमोली। उत्तराखंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में चमोली अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लान में बिजली करंट दौड़ाने से दस की मौत और 20 से अधिक झुलसे होने की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घाट पर पहुंचे। जहां टीन शेड में करंट आने से लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस कारण से 15-16 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। करंट इतना तेज था की लोगों के शरीर तक फट गए। वहीं कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है।
हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |