तेजी से फैल रहा है आंखों का संक्रमण
1 min read
ऋषिकेश।मौसम में बदलाव से एडिनो वायरस आंख आना का खतरा बढ़ गया है। यह एक ऐसा वायरस है। जिसके प्रभाव से आंखें लाल व सूजन व खुजली होना, जलन महसूस होने की समस्या होती है। डॉक्टरों की भाषा में इसे कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है।
इस बीमारी में बुखार, आवाज बैठना, नाक बहना आदि की समस्या सामने आ रही है। इस बीमारी में सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीज तेजी से पहुंच रहे है।
यह हैं लक्षण
1–आंखो में लाली आना।
2- पलकों के ऊपर पीले रंग का गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ बनना
3- आंखों में दिन भर पानी बहना और कीचड़ आना।
4- आंखों के कारण सिर में दर्द होना।
5- आंखों के कारण धुंधला दिखाई देना।
ऐसे करें बचाव
1- पानी से बार- बार आंखों को धोते रहे।
2- टीवी, मोबाइल व ऐसी चीजों से दूरी रखें।
3- एक दूसरे की तौलिए, रूमाल सहित अन्य कपड़ों का इस्तेमाल न करें।
4- आईफ्लू वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचे।
5- काला चश्मे का इस्तेमाल करें।
6- आंखों को धूप, धूल का प्रदूषण से बचाए।
7- ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह ले।
मौसम बढ़ा रहा संक्रमण
बारिश के बाद गर्मी और उमस बढ़ने से इस बार आई फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। इस बीमारी में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पीडित है। इसमें ठीक होने में छह से सात दिन का समय लग रहा है।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |