उत्तराखंड में नगर निगम DM, अन्य निकाय SDM संभालेंगे
1 min read
ऋषिकेश। उत्तराखंड में 2 दिसंबर से नगर निगम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सोंपी जाएगी। 84 निकयों में प्रशासक नियुक्त किये जायेंगे, जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा। इसमें भी रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है जहां पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किया जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य नवगठित निकायों में पहले ही प्रशासक कम कर रहे हैं।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |