मिट्टी के घड़े के फायदे
1 min read
ऋषिकेश। फ्रिज के युग में भी मिट्टी के घड़े (मटका) की मांग कम नहीं हुई है। गर्मी बढ़ते ही मटके की डिमांड और बढ़ गई है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग पानी को ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल करते हैं।
फ्रिज के युग में भी मिट्टी के घड़े (मटका) की मांग कम नहीं हुई है। गर्मी बढ़ते ही मटके की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग पानी को ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल करते हैं। यह कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है जबकि घड़े में भरा पानी पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। मटके का पानी पीने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और एसीडिटी से आराम मिलता है। साथ ही यह लू से बचाव करता है। मटके का पानी पीने से गले को आराम मिलता है।
मिट्टी के घड़े के फायदे
मिट्टी में नेचुरल मिनरल्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। पानी को संतुलित तापमान पर ठंडा होने से खराश नहीं होती है। रेफ्रिजरेटर के ठंडे पानी की अपेक्षा में यह दिल के लिए अधिक सुरक्षित है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। मिट्टी के तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और एसिडिटी कम करते हैं। यह पर्यावरण के अनुकूल है और पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। |